राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के तालिब जैदी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

* बिहार में एनडीए (NDA) की मजबूत साझीदार राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की उत्तर प्रदेश में दस्तक तालिब जैदी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
दिल्ली/सहारनपुर – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा जी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन के विस्तार की घोषणा की है। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एम. जाफरी ने तालिब जैदी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय विस्तार: राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री) के कुशल मार्गदर्शन में आरएलएम (RLM) बिहार की राजनीति में एक बड़ी ताकत बन चुकी है। बिहार विधानसभा में पार्टी के विधायकों की मौजूदगी और एनडीए सरकार में सक्रिय भागीदारी के बाद अब कुशवाहा जी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को धार देने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी अनुभवी चेहरों को सौंपी जा रही है।
घोषणा और जिम्मेदारी: अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. एम. जाफरी ने यह नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी की सहमति से तालिब जैदी को उत्तर प्रदेश में संगठन को गतिशील बनाने के लिए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैदी प्रदेश में पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुँचाएंगे।
तालिब जैदी का संकल्प: अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तालिब जैदी ने कहा:
“मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी और एस. एम. जाफरी जी का अत्यंत आभारी हूँ। बिहार में पार्टी जिस तरह सामाजिक न्याय की अलख जगा रही है, उसी तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी हम मजबूती से काम करेंगे। हमारा लक्ष्य एनडीए गठबंधन को मजबूत करना और उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा के विकास से जोड़ना है।”
राष्ट्रीय लोक मोर्चा अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अपनी जिला और ब्लॉक कमेटियों का गठन करेगी। पार्टी का मुख्य फोकस बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी युवाओं, शोषितों और अल्पसंख्यकों के हक की आवाज बुलंद करना है।

सहारनपुर से रविश आब्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *