राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन पर शिविर लगाकर किया रक्तदान

लखनऊ। भाजपा के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर प्रदेश भर मे शिविर लगाकर रक्तदान किया। शिविर का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र गंगवार की अध्यक्षता व राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, डॉ.राममनोहर पाठक, मनीष मिश्र, अशोक सिंह, गौरव शर्मा, रघुवीर सिंह, प्रमोद परिहार के मार्गदर्शन मे हुआ। प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र गंगवार ने कहा कि प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों ने शिविर लगाकर रक्तदान किया। प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद के लिए आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। इसके साथ ही कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदैव श्रमिकों, कामगारों और कर्मचारियों व समाज के हित में सदैब तत्पर रहेंगे और उनके निरंतर संगठन को और मजबूत करेंगे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने मे विनय कुमार पांडेय, शैलेश गुप्ता, विनय जायसवाल, अग्निवेश गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, लोकेश यादव के अलावा जिला, महानगर, बूथ कमेटियों के पदाधिकारी शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *