राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन हेतु की जाएगी शिक्षक कार्यशाला

बुलंदशहर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद नई दिल्ली के निर्देशन में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 हेतु शिक्षकों एवं बाल वैज्ञानिकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी ।राष्ट्रपति पुरस्कृत राष्ट्रीय विज्ञान संचारक डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि गत वर्ष की भांति वर्ष 2023 का मूल विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है जिस पर पूरे देश में 10 से 17 वर्ष के युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे । जूनियर वर्ग मे 10 से 14 और सीनियर वर्ग में 14 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थी शिक्षकों के निर्देशन में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे जिला कार्यक्रम समन्वयक फरहान अहमद ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है मूल विषय पर आधारित उपविषयों 1 पारितंत्र को समझना 2 स्वास्थ्य पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना 3 पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं 4 आत्मनिर्भरता के लिए पारितंत्र आधारित दृष्टिकोण 5 पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार पर स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक हल पर विद्यार्थी प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। एकेडमिक समन्वयक रोटेरियन वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ डी सी शुक्ला ने बताया कि गत वर्ष जनपद बरेली की जीपीएम की छात्रा लक्षिता पांडे की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद बरेली का गौरव बढ़ाया। वर्ष 1993 से लगातार इस प्रकार का कार्यक्रम पूरे देश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ज्ञानार्जन हेतु चलाया जा रहा है। इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बल दिया ।शिक्षकों की कार्यशाला में प्रभावी योजना तैयार की जाएगी।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *