उत्तराखंड/सतपुली : आज विकासखंड कल्जीखाल के बिलखेत में राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत ब्लॉक स्तरीय पशुधन मेला आयोजित किया गया जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पौड़ी हुआ पशु चिकित्सा अधिकारी सतपुली आदि अधिकारियों ने सभी पशुपालकों के पशुओं का मूल्यांकन किया गया जिसके बाद अच्छे पशुपालकों को पुरुस्कार वितरित किए गए।
मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी पौड़ी डॉक्टर एस .के.सिंह ने पशु पालकों को पशओं के रख रखाव व बेहतर नस्ल आदि के बारे में जानकारी दी गई
80 के लग्भग पशु पालकों के साथ यहाँ ग्राम प्रधान विलखेत सुमित्रा देवी , छेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ,मुकेश नेगी पशु चिकित्सा अधिकारी भेटी ,डॉक्टर सुमन सैनी पशु चिकित्सा अधिकारी सरोडा मरोड़ा ,डॉक्टर पंकज कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी एकेस्वर ,डॉक्टर आलोक खंडूरी पशु चिकित्सा अधिकारी पौड़ी ने मेले में मौजूद थे।
– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल