रामगंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को जगह जगह पिलाई चाय व कराया भोजन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कार्तिक पूर्णिमा मेला पर मंगलवार के तड़के सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के भोलापुर शंखापुर रामगंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। समाजसेवी बंटी मौर्य ने कस्बे के लोधी नगर चौराहे पर श्रद्धालुओं को चाय वितरण की। वही समाजसेवी गोपेश यादव ने घेरा स्थित मंदिर पर श्रद्धालुओं को गरमा गरम चाय वितरण की। इस अवसर पर किशन लाल यादव, सचिन यादव, पवन यादव, अशोक सिंह, राहुल यादव, नन्हे यादव, रजनेश यादव, ओमपाल सिंह मास्टर सहित अन्य लोग शामिल रहे। इसके आगे भोलापुर स्थित जगदीश गंगवार ने शांतिकुंज हरिद्वार की बनी चाय का श्रद्धालुओं को वितरण की। इस अवसर पर प्रेमपाल गंगवार, जगदीश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने ऐसे कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यो से तीर्थक्षेत्र आने वाले लोगों के मन मे अच्छी छवि बनती है। पुण्य कार्यो में सबको बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। इसके अलावा पनवड़िया सिख धर्म के प्रवर्तक गुरु नानक देव का 553वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कीर्तन दरबार चला। इस दौरान लंगर भी कराया गया। वही कुछ समाजसेवी लोगों ने टीहरखेड़ा पर स्थित श्रद्धालुओं को भोजन कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *