बरेली। गुरुवार की दोपहर एक शराबी की खुराफात से पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया। शराबी ने एक व्यक्ति से कहा कि रामगंगा नदी मे 10 लोग डूब गए है। उस व्यक्ति ने यह बात पुलिस को बताई तो हड़कंप मच गया। दस लोगों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तत्काल पुलिस फोर्स के साथ रामगंगा नदी पर पहुंच गए। इधर एंबुलेंस सहित एसडीआरफ, गोताखाेरों सहित बचाव के लिए अन्य टीमें मे भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पता चला कि यह एक शराबी की खुराफात थी। आपको बता दे पीपल फॉर एनिमल (पीएफएफ) से जुड़े धीरज पाठक गुरुवार को 12:45 बजे के करीब करगैना के पास सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान रामगंगा की ओर से कुछ एंबुलेंस निकली। धीरज पाठक का कहना है कि उन्होंने पास से गुजरे दो व्यक्तियों से एंबुलेंस आने का कारण पूछा तो उसी मे से एक ने बताया कि रामगंगा नदी में 10 लोग डूब गए है। इसी के बाद धीरज पाठक ने सूचना पुलिस को दे दी। 10 लोगों के डूबने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन रामगंगा नदी मे दस लोगों के डूबने की सूचना महज अफवाह निकली। शुरुआती जांच पड़ताल मे सामने आया है कि एक शराबी ने यह खुराफात की थी। करीब डेढ़ घंटे पुलिस हलकान रही। दो थानों की फोर्स के साथ सीओ प्रथम श्वेता यादव मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम व फोर्स ने बोटिंग कर घाट के चारों कोने देखें। सीओ प्रथम श्वेता यादव ने सूचना के अफवाह होने की पुष्टि की।।
बरेली से कपिल यादव
