रामगंगा नदी मे डूब कर इकलौते बेटे की मौत, दो घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र के रामगंगा नदी मे बच्चों के साथ नहाने गया किशोर डूब गया। गांव के लोगों ने घंटे मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से निकल पाया। इकलौते बेटे की डूबकर मौत होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गुर्जर गोटिया के उदयवीर का 13 वर्षीय इकलौता बेटा अनिकेत गांव के स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार को अनिकेत गांव के बच्चों के साथ रामगंगा नदी मे नहाने गया था। उसके साथी बच्चे अपने घर लौट आए। लेकिन देर शाम तक अनिकेत वापस नही लौटा। परिवार के लोग गांव वालों के साथ रात भर अपने बेटे को ढूंढते रहे। लेकिन उसका पता नही चला। परिवार के लोगों ने अनिकेत के साथ गए बच्चों से पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने रामगंगा नदी में डूबने का खुलासा किया। मंगलवार को गांव के ढाई सौ लोग एकत्र होकर रामगंगा नदी में पहुंचे। अधिकतर लोग गोताखोरी जानते थे। गांव के लोग एक साथ रामगंगा नदी मे उतर पड़े। उन्होंने रामगंगा मे दो घंटे मशक्कत करके बाद अनिकेत का शव खोज निकाला। अनिकेत इकलौता बेटा था। उनकी दो बेटियां है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *