कैंट, बरेली। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में पितृ पक्ष के विश्राम दिवस पर रविवार को विधि विधान से रामगंगा के तट पर पूर्वजों, पितरों की आत्मा की शान्ति के लिए सामूहिक तर्पण (जलदान) किया गया। शनिवार को रामगंगा के गोविंदपुर घाट पर जय भारत मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा आचार्य हर्षित शंखधार के माध्यम से कोविड काल में दिवंगत व्यक्तियों, एवं सेना के शहीद जवानों, केन्द्र व राज्य के दिवंगत कर्मचारियों, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, बीमारियों व अन्य कारणों से दिवंगत हुए व्यक्तियों, ज्ञात और अज्ञात मृत आत्माओं की शांति के लिए सामूहिक तर्पण किया गया। इस दौरान बृज क्षेत्र महामंत्री मनोज कुमार, सुधीर कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, राजेश सिंह, शिशुपाल सिंह मुकेश शर्मा, सुरेश वर्मा, महेश पाल, रामजीत वर्मा, अमन यादव, पूरन वर्मा, संतराम सागर, अजयपाल सिंह, सर्वजीत सिंह, सुखपाल आर्य, प्रेम सिंह गुर्जर, रिंकी सिंह नोनीराम, आरेन्द्र सिंह, अमरजीत गुर्जर आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र पाण्डेय, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तम शर्मा, कौशल सारस्वत, ठाकुर राम कुमार सिंह, चौहान, जगदीश चौहान, अमित शर्मा, विवेक उपाध्याय, बृज किशोर शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, सुमित मिश्रा, राम निवास मिश्रा, काली चरण मिश्रा, प्रेम शंकर शर्मा, ठाकुर मुनेन्द्र सिंह चौहान, आनंद पाल सिंह चौहान, मोनू पाण्डेय, रामा शंकर शर्मा, अजय चतुर्वेदी समेत सैकड़ों सनातन धर्मावलंबियों ने कार्यक्रम मे भाग लिया।।
बरेली से कपिल यादव