राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने मंगलवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अपचारी किशोरों से बात की और संस्था की ओर से किशोरों को मिलने वाली सुविधा भोजन और वस्त्र आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बिथरी चैनपुर की ग्राम पंचायत भरतौल मे प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर शोभा देवी मौजूद मिली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र मे वितरित पुष्टाहार के बारे मे जानकारी ली। इसके बाद वह तीन सौ बेड अस्पताल मे निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्हें जानकारी करने पर पता लगा कि अस्पताल में सिर्फ ओपीडी की सुविधा है। अस्पताल में शौचालय के बाहर पानी भरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रखने और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। वह महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्होंने वहां रहने वाली संवासिनियों की सुविधा के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने तीन सौ बेड अस्पताल में स्थापित तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद कार्यालय और यूनिसेफ हेल्प सपोर्ट प्रोग्राम कार्यालय का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने बताया कि तेरे मेरे सपने राष्ट्रीय महिला आयोग की एक नई पहल है। इसके तहत कॉउंसिलिंग सेंटर खोला गया है। जहां विवाह से पूर्व लड़कियों की काउंसिलिंग की जाती है और उन्हें सफल और सुखद वैवाहिक जीवन जीने के बारे में बताया जाता है। उपाध्यक्ष ने इस सेंटर का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। वह महिला थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंची। महिला प्रकोष्ठ, महिला हेल्प डेस्क, महिला सम्मान कोष की शाखा को देखा। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा, महिला थाने की प्रभारी परमेश्वरी मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *