राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग हुई तेज

आजमगढ़ – आजमगढ़ में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर विश्वविद्यालय अभियान को लगातार धार देने का काम कर रहा है। इसी को लेकर जिला संचालक के रूप में डा प्रवेश कुमार सिंह और जिला सह संचालक के रूप में डा शिवानंद यादव, ईश्वर चंद त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह व बालमुकुंद सिंह के सर्वसम्मति से मनोनयन की घोषणा जिला संरक्षक डा वेद प्रकाश उपाध्याय ने की। मनोनयन से जनपद के प्रबुद्ध और युवाओं को बल मिलेगा।
मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए डा प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि अभियान से जुड़े लोगों के विश्वास को कायम रखते हुए विश्वविद्यालय अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा। आज़मगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये तन-मन-धन से लगातार संघर्ष करूगां। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजमगढ़ को मंडल बने 25 साल हो गये किन्तु अभी तक मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो सकी जबकि जनपद का प्रतिनिधित्व 2 सांसद व 10 विधायक करते है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक जैसे कद्दावर नेता आजमगढ़ सदर से सांसद है। इसके बावजूद आजमगढ़ की ऊर्जावान धरती विश्वविद्यालय जैसी महत्वपूर्ण इकाई से वंचित है। अभी तक जनपद के किसी जनप्रतिनिधि ने विश्वविद्यालय के मुद्दे का समर्थन नहीं किया यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विधान सभा के बाहर विवि अभियान के पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा ताकि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की मांग की गूंज विधानसभा तक पहुंच सके।
विश्वविद्यालय अभियान के संयोजक डा सुजीत भूषण, जिला संयोजक बिजेंद्र सिंह, श्रीमती सावित्री मिश्रा, अमृत राबिन बख्श, आंनद सिंह, डा राजीव त्रिपाठी, डा रघुनाथ पाठक, जिला महिला संयोजक अनिता द्विवेदी, नगर महिला संयोजक डा वंदना द्विवेदी, नगर संयोजक राकेश गांधी, शिवबोधन उपाध्याय, प्रमोद सोनकर आदि ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दिया।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *