राइस मिल मालिक की लापरवाही से हुआ हादसा, दो मजदूर दबे, मौत

बहेड़ी, बरेली। बोरियों के नीचे दबकर दोनों पल्लेदारों की मौत होने की जानकारी घर पहुंची तो परिजन रोते-बिलखते राइस मिल पहुंचे। उन्होंने राइस मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची देवरनिया थाने की पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के गांव के सर्वेश कुमार और विनोद कुमार रिछा में स्थित मुस्कान राइस मिल में मजदूरी करते थे। मिल में धान की बोरियों की ढांग से बोरियां निकालते वक्त ढांग गिर गई। इसमें सर्वेश और विनोद बोरियों के नीचे दब गए, और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत भोजीपुरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुँचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। इस मामले मे मृतक सर्वेश के भाई पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने मिल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विनोद की नौ माह पहले हुई थी शादी: परिवार वालों ने बताया कि विनोद शादी नौ महीने पहले ही हुई थी। उसके साथी सर्वेश का विवाह 2019 में हुआ था और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है। सोमवार का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मे पप्पू ने कहा कि कहासुनी मे मिल मालिक ने एलानिया कहा कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ने इस मामले में पप्पू की तहरीर पर मिल मालिक के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *