*मुज़्ज़फरनगर की शिक्षिका श्रीमती अनु चौधरी ने दिये बच्चों को उपयोगी टिप्स
*डॉ. अमित शर्मा की नवाचारी पहल से शुरू हुई श्रीदर्शन ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान माला के अंतर्गत हुआ ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान
बरेली। बीएसए विनय कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी फरीदपुर विकास कुमार के निर्देशन में विकास खंड फरीदपुर के प्राथमिक विद्यालय मटिया नगला में श्रीदर्शन ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर सीरीज़ के अंतर्गत ‘रहो कूल, चलो स्कूल’ विषय पर ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया जिसमें मुज़्ज़फरनगर जिले के प्राथमिक विद्यालय शाहडबबर की शिक्षिका श्रीमती अनु चौधरी ने बच्चों को उपयोगी टिप्स दिये। विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉ. अमित शर्मा ने बताया की श्रीमती अनु चौधरी बहुमुखी प्रतिभा की धनी शिक्षिका हैं। नृत्य, गायन, कविता पाठ के अलावा समाज सेवी भी हैं और अनेक एनजीओ से भी जुड़ी हैं।अनु चौधरी ने स्कूल चलो अभियान, स्कूल रेडीनेस अभियान तथा नवाचारी शिक्षण-अधिगम के विषय में विस्तार से चर्चा की. बच्चों को विद्यालय की उपयोगिता बताते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने की अपील भी की व बच्चों की शंकाओं का समाधान किया। बताते चलें कि बेसिक शिक्षा के इतिहास में पहली बार राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्य नवाचारी शिक्षक पुरस्कार तथा राज्य आईसीटी पुरस्कार से पुरस्कृत विद्यालय के प्रधान अध्यापक, डॉ. अमित शर्मा ने अपने पिता की पुण्य तिथि पर पिता की स्मृति में श्रीदर्शन ऑनलाइन अथिति व्याख्यान माला का शुभारंभ किया था। इस व्याख्यान माला में अनेकों विद्वान, प्राचार्य, प्रोफेसर, डॉक्टर एवं अन्य विषय विशेषज्ञ व्याख्यान दे चुके हैं। इसी श्रृंखला में यह ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया था। डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि अनु जी ने बहुत ही सरल, सरस एवं प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी व बच्चों ने बड़ी रुचि, सहजता एवं उत्सुकता से स्मार्ट क्लास में अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस आयोजन में एसएमसी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक लोचन सिंह, राहुल सिंह, विम्लेश्वरी देवी, प्रीति शर्मा, सोमवती, धनदेवी व रूप देवी का विशेष सहयोग रहा।
