दिल्ली- फिल्मी सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली के लेक कोमो में रेड एंड व्हाइट में शादी हुई है। पहली शादी कोंकणी में और दूसरी शादी सिंधी रीती रिवाज सात फेरे लिए गये है।इन दोनों की शादी की पहली तस्वीरों पर दुनियाभर की निगाहें टिकी थी।
अब हमारे हाथ इस ब्यूटीफुल कपल की शादी की पहली फोटोज हाथ लगी है। सामने आई ये फोटोज इटली के लेक कोमो की हैं।जहां दोनों ने सुबह शादी की रस्में पूरी की है। बता दें कि सुबह ही दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध चुके है। इनकी
शादी की इन फोटोज में साफ तौर पर शादी के वेन्यू को देखा जा सकता है। इस वेन्यू को सफेल फूलों (लिली के फूलों) से सजाया गया था।
दीपिका-रणवीर रामलीला,बाजीराव मस्तानी,व पद्मावत जैसी फिल्मों साथ काम कर चुके है:-
फूलों से सजे इस वेन्यू में बीच में दीपिका और रणवीर नजर आ रहे हैं। दीपिका ने शादी के समय सफेद साड़ी पहनी हुई हैं और एक बड़ा जूड़ा लगाया हुआ है। साथ ही दीपिका ने सफेद फूलों के साथ गजरे को पहना हुआ है। दीपिका और रणवीर की सुबह शादी कोंकणी रीति-रिवाजों से पूरी हुई है।