बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रक्षाबंधन पर्व कस्बे व देहात क्षेत्र मे शनिवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व के मौके पर बहनों ने भाई को तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। वही भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर मे व्यापक तैयारियां की गई थी। सुबह से ही लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर सुख-दु:ख मे साथ निभाने का वचन लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया। इस दौरान मुंह मीठा करने का दौर भी जारी रहा। घर के बुढे- बुजुर्गों का पैर छुकर आशिर्वाद लिया। अपनों के साथ खुशियां मनाई सुबह से शुरू हुआ रक्षाबंधन का त्यौहार रात तक चलता रहा। बाजारों में भारी भीड़ रही। मिठाई व फलो की दुकान पर लाइने लगी रही। कस्बे के लोधीनगर चौरहा पर टेम्पो व टुकटुक की बजह से जाम की स्थिति बनी रही लोगों को निकलने की लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था मे जगह जगह पुलिस तैनात रही।।
बरेली से कपिल यादव