योगमय हुआ बरेली, हजारों लोगों ने एक साथ किया योग, दिखे सब एक संग

बरेली। 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली समेत देहात भी योगमय हो गया। बरेली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शुक्रवार को योग दिवस पर डीडीपुरम स्थित शील चौराहे से शहीद चौराहे के बीच मॉडल रोड पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवकों के साथ शहर के तमाम लोग शामिल हुए। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योगाभ्यास कराए और योग का महत्व बताया। इस शिविर का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग से जोड़कर निरोगी बनाना और भारतीय प्राचीन योग विद्या को जन-जन तक पहुंचाना है। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने भी योग किया। विश्व योग दिवस पर बरेली मे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक मे योग को लेकर उत्साह देखने को मिला। शहर के पार्कों मे शुक्रवार सुबह पांच बजे से ही लोग जुटने लगे। लोगों ने योगाभ्यास कर निरोगी रहने का संदेश दिया। बरेली कालेज के फुटबाल मैदान मे योग दिवस का शुभारम्भ वन मंत्री डॉ अरूण कुमार सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर डॉ. अरूण कुमार सक्सेना ने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नही बनाता बल्कि यह सामाजिक रूप से भी आपका विकास करता है। योग, मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जिसका प्रस्ताव सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा मे अपने संबोधन में किया था। इसके बाद 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाने की घोषणा की गई थी। 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले भर में मनाया गया। बरेली कालेज के फुटबाल के मैदान में योग अभ्यास, आसन और प्राणायाम करने के लिए प्रशिक्षकों के साथ उत्सव मे भाग लेने के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। जंक्शन के सीएमआई राकेश कुमार के नेतृत्व में रेल कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गेस्ट हाउस के प्रागंण में योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, सीआरईडब्लु कंट्रोलर राजेश दुबे, सीएचआई सलाउउदीन अंसारी व समस्त आरपीएफ स्टाफ मौजूद रहा। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर रेलवे सुरक्षा बल, इज्जतनगर मे स्थानीय पोस्टों, बरेली सिटी, मंडल रिजर्व के स्टाफ द्वारा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में भारतीय योग संस्थान के योगाचायों द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक कमलेश, अमन वर्मा, कुमारी नैसी चौहान, कुमारी विधि गुप्ता द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा बल अधिकारी व स्टाफ को योगाभ्यास कराया गया। योग दिवस के मौके पर एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कालेज एवं चिकित्सालय में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योगाभ्यास के दौरान प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो. डीके मौर्य ने कहा कि योग हमारी संस्कृति और परंपरा से जुडा है, लेकिन 21 जून को विश्व योग दिवस की पहचान हमारे प्रधानमंत्री के प्रयासों से मिली है। सभी को योग करना चाहिए, ताकि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से दूर रह सके, योग शिविर में बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मियों योगाभ्यास किया। योग दिवस के मौके योगाचार्य मीना सोंधी के नेतृत्व में किशोर जेल, आकाशवाणी व दूरसंचार विभाग में योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के दौरान सैकड़ो पुरूष व महिलाओं ने योगाभ्यास किया। रंगोली प्रतियोगिता में पीवी परिर्णिता गुप्ता, पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका अग्रवाल, स्लोगन प्रतियोगिता में अनापा अग्रवाल सहित कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने छात्र-छात्रा को राज्यमंत्री डॉ. अरूण कुमार सक्सेना ने प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया। अखिल भारतीय ब्राहम्ण महासभा के तत्वावधान में मेगा ड्रीम कर्मचारी नगर के प्रांगण में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर के उपाध्यक्ष योगाचार्य प्रमोद मिश्रा द्वारा किया गया। योगाभ्यास में इन्द्रदेव त्रिवेदी, विशिष्ट सहयोग प्रदेश उपाध्यक्ष महानगर उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, प्रखर पाटक, विनोद कुमार शर्मा, अरुण शुक्ला, विशाल शर्मा, मुकेश पाण्डेय, अनिल शर्मा, अमर शर्मा तमाम पदाधिकारियों ने योगाभ्यास में भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शुक्रवार को 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सीएएस इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य नीरज एवं प्रेमपाल ने योग से निरोगी रहने के तरीके बताए। प्राणायाम के साथ साथ विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अनुज शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला संघचालक महेश चौधरी, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक श्याम बिहारी लाल, नगर संघ चालक ब्रह्मेन्द्र मिश्रा, एडवोकेट देवदत्त शर्मा,ओमवीर गुर्जर, आतिश अग्रवाल, सत्यपाल शर्मा, नितिन वर्मा, विकास अग्रवाल, अनिल राणा, अनुज पांडेय, अमित पांडेय, पर्वत सिंह सभासद रणजीत सिंह, संजीव शुक्ला, सरदार सत्येंद्र सिंह, प्रधानाचार्य राजेशकान्त, संजीव पांडेय, नरेंद्र वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि, संजय चौहान आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *