बरेली। बिथरी चैनपुर विधानसभा में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के संयुक्त सम्मेलन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में आम जनता अब योगी व भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। हमने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है अब एकत्रित होकर भाजपा सरकार को हटाना है और प्रदेश के योगी मोदी के सांड से छुटकारा दिलाना है। सपा के बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि बरेली के विकास का पहिया रुक गया है। सरकार बनते ही से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा सपा के कार्यों का फीता काट रही है। बरेली से बदायूं रोड को फोरलेन कराने का वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया। अब यह देखने की बात है कि भाजपा सरकार सालों से लटके हुए लाल फाटक को कितने दिन में पूरा कर पाती है। भाजपा डबल इंजन की सरकार की बात करती है मगर वही डबल इंजन काम करने मे विकास के पथ पर शून्य नजर आ रहा है। बरेली की खुशी और तरक्की के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का आयोजन शिवचरन कश्यप द्वारा कराया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शमीम खां सुल्तानी, सुहेलदेव पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, महिपाल सिंह यादव, विजयपाल सिंह, सत्येंद्र यादव, द्रोण कश्यप, विशाल।कश्यप, डॉ जीराज यादव, संजीव कुमार प्रजापति, राकेश प्रजापति, विशाल कश्यप, शिवम कश्यप, अवधेश कश्यप, बबलू पाल , समेत पार्टी के नेता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
