बरेली। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर यूपीएस कांधरपुर मे भारतीय भौतिक वैज्ञानिक व नोबल पुरस्कार प्राप्त डा. सीवी रमन को याद किया गया। इस दौरान बीईओ, प्रधानाध्यापक छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। बीईओ मनोज राम ने बच्चों को महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1928 में सर सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की थी। इस खोज के सम्मान में 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे के रूप में मनाया जाता है। इसी आविष्कार के लिए सीवी रमन को 1930 में विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला था। इस मौके पर हेड शबीना परवीन, प्रीति श्रीवास्तव, अंजू जौहरी, मानवेन्द्र, रेखा, रशिम आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव