बरेली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते तमाम भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उनके परिजन सरकार से इनको वापस लाने की मांग कर रहे हैं। बरेली के रहने वाले भाई-बहन भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। दोनों ही एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं और इवानो फ्रेंकविस शहर में फंसे हुए हैं। इनके परिजनों ने दोनों को वापस लाने की मांग सरकार से की है।
किला इलाके के रहने वाले फरहा नरगिस और
खान इकबाल अख्तर पेशे से शिक्षक हैं और उनका बेटा मोहम्मद सेमाल खान और बेटी तस्बीहा इकबाल यूक्रेन के इवानो फ्रेंकविस शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के बाद भाई बहन वहीं फंसे हुए हैं। माता पिता ने बताया कि 27 फरवरी को दोनों को फ्लाइट से वापस आना था लेकिन युद्ध के बीच फ्लाइट निरस्त हो गई जिसके बाद दोनों भाई बहन अब यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं और वहां पर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिता ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
– बरेली से तकी रज़ा