बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की युवती को घर के पास का रहने वाला युवक बहलाकर साथ ले गया। पिता बेटी की जानकारी करने के लिए युवक के घर पहुंचा तो वह उसे धमकाने लगा। इसके साथ ही उनकी बेटी से वेश्यावृत्ति कराने की भी बात कही। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि थाना बारादरी क्षेत्र युवती 11 सितंबर की रात पास की दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी मोहल्ले का रहने वाला फरमान युवती को बहलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर युवती का परिवार जब फरमान के घर गया तो उसकी मां और परिवार के अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच आरोपियों ने कहा कि वह उनकी पुत्री से वेश्यावृत्ति कराएंगे। पुलिस से शिकायत की तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फरमान, छोटी बी व एहसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
