युवती का नहाते समय बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी को पकड़ा

बरेली। भाजपा कार्यालय के कर्मचारी की बहन का नहाते समय उसी मकान मे किराये पर रहने वाले एक होटल के सिक्योरिटी इंचार्ज ने अश्लील वीडियो बना लिया। युवती ने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया। फिर सबने मिलकर उसकी पिटाई की और बारादरी पुलिस को सौंपकर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की जानकारी पर भाजपा जिलाध्यक्ष भी थाने पहुंचे। थाना बारादरी क्षेत्र मे किराये पर रहने वाला युवक भाजपा कार्यालय में काम करता है। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी बहन बाथरूम मे नहा रही थी। अचानक उसने देखा कि उसी मकान मे किराये पर रहने वाला सुमित उसकी वीडियो बना रहा है। युवती ने शोर मचाकर उसका मोबाइल छीन लिया और परिवार के सभी लोग इकट्ठे हो गए। इस पर वह गाली गलौज कर धमकी देने लगा। उन लोगों ने देखा कि सुमित के मोबाइल मे युवती की अश्लील वीडियो थी। जिस पर वे लोग आक्रोशित हो गए और उसकी पिटाई कर दी। फिर उसे ले जाकर बारादरी पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह भी थाने पहुंच गए और इंस्पेक्टर अमित पांडेय से कार्रवाई को कहा। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हिरासत मे ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी एक होटल मे सिक्योरिटी इंचार्ज है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *