यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का बरेली मे स्वागत, बोले- हमारा लक्ष्य समाज मे एकता और भाईचारा

बरेली। अखिल भारतवर्षीय यादव महसभा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीमकोर्ट का बरेली के गांव परातासपुर पहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक यादव ने अपने संबोधन मे कहा कि हमारा लक्ष्य समाज मे एकता और भाईचारा होना चाहिए। यादव समाज के हर जिले मे भवन और छात्रवास होने चाहिये। इसके साथ ही सदस्यता अभियान पर जोर दे। महासभा अहीर रेजीमेंट की मांग पुरजोर तरीके से कर रही है। सपा के प्रदेश सचिव शुभलेश यादव ने कहा कि यादव समाज को तरक्की और विकास करने के लिए संगठित और शिक्षित होना पड़ेगा। महासभा के प्रदेश महासचिव सुधीर यादव ने कहा कि यादव समाज का एक स्वर्णिम और गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज के सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि इस इतिहास को आगे बढ़ाते हुए यादव समाज के लोगों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। बरेली के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव और महासचिव धर्मेंद्र सिंह यादव ने सभी लोगों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बलराम सिंह यादव, संजीव यादव, ओमपाल यादव, रविंद्र यादव, धनवीर यादव, सुखदर्शन सिंह यादव, तेजस यादव, अजीत सिंह यादव, धीरेंद्र यादव, राकेश यादव आदि समाज के गणमान्य लोगों के अतिरिक्त सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *