यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध मे एसडीएम को ज्ञापन

फरीदपुर, बरेली। गुरुवार को फरीदपुर में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मल्लिका नैन को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी मे यादव समाज के चरित्र व छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत करने की संबंध में लव स्टोरी के निर्माता एवं निर्देशक द्वारा यादव समाज को बदनाम किया गया है ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि इस फिल्म से आपस में वैमनस्यता और जातिवाद फैलाने की आशंका है। इस तरह की फिल्मों के द्वारा यादव समाज की छवि को प्रेम कहानी का गलत चित्रण कर यादव समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचने जातिवाद फैलाने का कार्य किया जा रहा है। इससे समस्त यादव समाज इस तरह की शीर्षक पर भारी विरोध करता है। फिल्म का टाइटल बिना विवादित वीडियो को बिना निकलवाए फिल्म रिलीज की गई तो समस्त यादव समाज आंदोलन कर सकता है। ज्ञापन देने वालों में रविंद्र सिंह, निर्दोष यादव, रामवीर यादव, संजीव यादव, धर्मपाल यादव, राजीव यादव, अजय पाल यादव, प्रमोद कुमार यादव, सुभाष यादव, वीरेंद्र यादव, निर्दोष यादव, अनुराग यादव, बलराम यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *