बरेली। छोटे छोटे ब्लॉक ट्रेनों के संचालन मे बड़ी बाधा बन रहे है। हर सेक्शन मे ट्रैक पर काम कराए जा रहे। ऐसे मे सोमवार को त्रिवेणी, राज्यरानी, सियालदाह आदि ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नही आई। राज्यरानी और त्रिवेणी एक्सप्रेस के समय पर न आने से एक नंबर प्लेटफार्म पर दो ट्रेनों की भीड़ देखकर रेल कर्मचारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। राज्यरानी में चढ़ने को त्रिवेणी एक्सप्रेस के यात्री भी उमड़ पड़े। धक्कामुक्की होने पर एनाउंसमेंट कर यात्रियों को पीछे त्रिवेणी एक्सप्रेस आने की सूचना दी गई। गई रेल अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर मे जो ट्रेनें बंद की गई थी। वह सभी एक मार्च से चला दी जाएगी। इसलिए रेलवे ट्रैक की मरम्मत कराने मे लगा है। ब्लॉक के चलते नियमित तौर पर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित होती है। सोमवार को भी अप-डाउन की कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से आई।।
बरेली से कपिल यादव
