यमुना नदी में दर्जनों मछलियां मृत मिली:आटा डालने आये लोग नजारा देख हुए अचंभित

आगरा- यमुना नदी में मंगलवार सुबह मछलियों को आटा डालने आये लोग अचंभित रह गए। नदी में दर्जनों मछलियां मृत अवस्था में पड़ी थीं। कुछ लोग नदी का पानी प्रदूषित होने का अंदेशा मान रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एत्माउद्दौला के अंतर्गत रामबाग चौराहे के पास यमुना नदी में रोजाना की भांति मंगलवार को लोग मछलियों को आटा डालने पहुंचे थे। जब उनकी निगाह यमुना नदी में और उसके किनारे पर पड़ी तो वह दंग रह गए। नदी और किनारे पर दर्जनों छोटी बड़ी मछलियां मृत अवस्था मे पड़ी थी। नजारा देखने के लिये काफी लोग एकत्रित हो गए। हर कोई अलग अलग बातें कर रहा था। वहीं कुछ लोगों का अंदेशा था कि यमुना नदी का पानी प्रदूषित हो जाने के कारण ही मछलियों की मौत हुई है। यदि संबंधित विभाग के अधिकारी सही जांच करे तो स्थिति सामने आ जायेगी।

– योगेश पाठक आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *