मौलाना तौकीर पर कार्रवाई के आश्वासन पर कुछ ही घंटों मे खत्म किया आमरण अनशन

बरेली। मौलाना तौकीर रजा पर कार्रवाई न होने पर सोमवार की सुबह दस बजे पंडित सुशील पाठक का आमरण अनशन शुरू कर दिया था। जानकारी के बाद बरेली का जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जाग गया। आपको बता दें कि प्रशासन ने साई मदिंर पहुंचकर पंडित सुशील पाठक को तौकीर रजा मामले मे आश्वासन देने के बाद उनको जूस पिलाकर आमरण अनशन को खत्म कराया। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने उन्हे आश्वासन दिया है कि मौलाना तौकीर मामले पर जांच कर कार्रवाई करेंगे। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि 19 जून को इस्लामियां मैदान पर मौलाना तौकीर रजा ने पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोले थे। पीएम को कलमा पढकर इस्लाम धर्म अपनाने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होने देश के कानून पर भरोसा न जताते हुए यूएन मे ज्ञापन देने की बात कही थी। इसी भाषण को लेकर पंडित सुशील पाठक ने पुलिस अधिकारियों और कोतवाली मे मौलाना तौकीर रजा खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनकी नही सुनी। इसी को लेकर सुशील पाठक शहामतगंज स्थित साई मंदिर के बाहर सोमवार को दस बजे आमरण अनशन पर बैठे थे। करीब 11 बजे एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने उनको मौलाना तौकीर रजा पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उनका अनशन खत्म करा दिया। पंडित सुशील पाठक ने बताया कि अगर इसके बाद भी कार्रवाई नही होती है तो वह फिर आंदोलन करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *