मोनू संग फेरे लेकर आशिया बनी अंशिका, की सुरक्षा की मांग

बरेली। आशिया ने धर्म परिवर्तन करके अपने प्रेमी मोनू से शुक्रवार को सुभाषनगर के आश्रम मे विवाह करके सात फेरे लिए है। विवाह से पहले आशिया ने हिंदू धर्म मे आस्था जताते हुए अपना नाम बदलकर अंशिका रख लिया। जिलाधिकारी कार्यालय मे धर्म परिवर्तन के बारे मे आवेदन करते हुए परिवार के लोगों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव की रहने वाली आशिया ने बताया कि उसकी बहन की शादी भोजीपुरा मे हुई है। वह 5 साल पहले बहन के घर गई थी तभी गांव के मेले मे उसकी मुलाकात मोनू से हुई थी। इसके बाद मोनू और उनकी प्रेम कहानी शुरू हो गई। मोनू दिल्ली मे फल और सब्जी बेचने का काम करता है। आशिया ने अपने जीजा को मोनू के बारे मे बताया तो उन्होंने दूसरे धर्म का होने का हवाला देकर शादी करने से इनकार कर दिया। आशिया ने जिला अधिकारी को धर्म परिवर्तन के लिए शपथ पत्र सौंपा है। इसमें उसने लिखा है कि उसकी आस्था हिंदू धर्म मे रही है। इस्लाम मे तीन तलाक हलाला और नकाब जैसी प्रथाओं से नफरत करती है। कई सालों से भगवान शिव की पूजा कर रही है। इसके बाद उसने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम अंशिका रख लिया है। सुभाषनगर के आश्रम मे प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया है। आशिया से बनी अंशिका ने परिवार से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *