मोदी के डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने के रास्ते पर तेजी से बढ रहा है देश

बिहार: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में एक भव्य कार्यक्रम आज सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास के प्रति सोच ने आज पूरे संसार में अपने देश को गौरवान्वित ही नहीं किया बल्कि अग्रिम देशों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। देश में मोदी के डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने के रास्ते पर तेजी से चल पड़ा है। यह भविष्य के लिए सुखद संकेत है। वहीँ उक्त बातें बॉलीवुड अभिनेता अमित कश्यप ने प्रखंड के देसरी गांव में ऑसम डेयरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से किसानों की दशा एवं दिशा में परिवर्तन की संभावना है। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफ़िर, अभिनेता अमित कश्यप, डेयरी के प्रबंधक अजीत झा, अंकुर कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर, दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफिर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसान जागरूकता के साथ अपने कर्तव्य का पालन करें तो, न सिर्फ उनकी स्थिति बल्कि देश की भी किस्मत बदलेगा। उन्होंने ऑसम डेयरी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए इसमें किसानों के विकास में मील का पत्थर सावित होगा। प्रबंधक अजीत झा ने डेयरी के कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा, ऑसम डेयरी प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए कृत संकल्पित है। और इसी कड़ी में आज से हमारे डेयरी से जुड़े किसानों को उनका पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचेगा। मौके पर अतिथियों ने डेयरी से सम्बंधित बैंकिंग कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। उक्त अवसर पर देसरी पंचायत की मुखिया कमला देवी, शंभु प्रसाद यादव, राजीव कुमार, अमरकांत कुमार, मिथिलेश कुमार, श्रवण कुमार, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *