मोदी और योगी सरकार मे देश व प्रदेश तेजी से कर रहा तरक्की- डिप्टी सीएम

बरेली। शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किये। कहा कि अखिलेश सिर्फ और सिर्फ फैमिली डेवलपमेंट अथॉरिटी चला रहे हैं। अखिलेश जी सत्ता के बिना ठीक वैसे ही बेचैन हैं, जैसे बिन पानी मछली। भाजपा के मोहन यादव तो एमपी मे सीएम बने है लेकिन अखिलेश जी अब यूपी में कभी सीएम नही बनेंगे। बदायूं और बरेली जिलों के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन केशव ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार के उप मुख्यमंत्री बोले कि मोदी और योगी सरकार में देश तथा प्रदेश की तरक्की बहुत तेजी से हो रही है। यूपी मे कानून का राज है। योगी राज में अपराधियों में डर व भय है। देश में मोदी जी के नाम की सुनामी चल रही है। देश मे 400 पार और उत्तर प्रदेश मे 80 की 80 सीटें इस बार हम जीतने जा रहे हैं। केशव बोले कि गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के लिए सरकार के पास योजनाओं का भंडार है। हमारी विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव गांव में जा रही है। मोदी राज मे 4 करोड़ लोगों को घर मिले हैं। योगी सरकार में यूपी के अंदर बिना भेदभाव सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विपक्षी सरकारों के समय में राम भक्तों पर लाठी और गोली चली। राम भक्तों को जेल भेजा गया। हम लोग राम भक्तों और शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। हमारी सरकार में शिव भक्तों की कांवड़ यात्रा नही रोकी जाती। आज मोदी व योगी राज में भगवान श्री राम अपनी जन्मभूमि पर विराजमान होने जा रहे है। विरोधियों को लगता है कि भव्य राम मंदिर निर्माण का क्रेडिट भाजपा ने ले लिया है। अभी तो भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि का क्रेडिट लेना बाकी है। विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के सवाल पर केशव बोले कि हाल ही में एमपी, राजस्थान व छत्तीसगढ़ की हार से विरोधी हताश, निराश और उदास हैं। इसीलिए हार की खीझ निकाल रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *