बरेली। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के भारत सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर रविवार को मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों के निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 211 नेत्र रोगियों ने पंजीकरण कराया। विशेषज्ञ डॉ. सुबोध दीक्षित की टीम ने जांच के बाद 172 रोगियों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया। चयनित रोगियों का लैंस प्रत्यारोपण का कार्य किया जाएगा। अर्बन को-आपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने कहा कि जिन रोगियों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया है। वे नेत्र ज्योति प्राप्त कर अपना आगे का जीवन साकार करेंगे। शिविर में मरीजों को कंबल वितरित किए। ट्रस्ट पर तृतीय परीक्षण शिविर 25 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सक्सेना, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, प्रशांत पटेल, रवि रस्तोगी, तरुण गंगवार, सतीश शर्मा, श्री वीरेंद्र अरोरा, पूर्व पार्षद सुभाष वर्मा, सतीश रोहतगी आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
