मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य कल 16 नवंबर को दोपहर एक बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी शाक्य सपा के टिकट पर इटावा से दो बार सांसद और एक बार विधायक भी रह चुके हैं।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी