शाही, बरेली। गुरुवार की रात मेला देखकर लौट रहे रहे बैंक कर्मी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार मे कोहराम मच गया है। थाना शेरगढ़ के जियानगला के प्रधान महेशपाल सिंह का बड़ा बेटा धर्मेंद्र बंधन बैंक की बरेली ब्रांच मे कलेक्शन एजेंट के पद पर तैनात था। गुरुवार की शाम को बैंक कर्मी मिर्जापुर निवासी दोस्त के साथ मेला देखने आनंदपुर गया था। दोस्त मेले मे रुक गया। वही बैंक कर्मी बरेली के लिए वापस चल दिया। रास्ते मे उसने मीरगंज निवासी साले कपिल से फोन पर बात कर भोजन तैयार करने के लिए कहा। रास्ते मे धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर गड्ढे मे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर इंतजार करने के बाद रात मे करीब एक बजे साले ने जीजा को कॉल की लेकिन वह रिसीव नही हुई। शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे बैंक कर्मी का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्याम सिंह ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए।।
बरेली से कपिल यादव
