मेरा पेज, मेरे नाम से जीतेंगे 27 का रण- वीरपाल यादव

बरेली। समाजवादी पार्टी महानगर संगठन की ओर से सोमवार को आईएमए सभागार मे एसआईआर प्रक्रिया मे जुटे सभी बीएलए का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बरेली के प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि बीएलए कोई पद नही बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। इनके कंधों पर पार्टी को बूथ पर मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव को जीतने के लिए हमें मेरा पेज मेरे नाम की रणनीति पर काम करना होगा। पूर्व सांसद वीरपाल ने कहा कि भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि हम सुबह घर से निकलते है और शाम को जब वापस आते है तो दिन भर मे हजारों लोगों से राम-राम, जय राम जी की करते है। लेकिन ये लोग राम के नाम पर झूठी राजनीति करते है। इनकी सुबह गुड मार्निंग से शुरू होती है और गुड नाईट पर खत्म। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा बीएलए को संगठन की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि अपने वोटों को बचाने के लिए सभी को मजबूती से बूथों पर डटना होगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल, डॉ अनीस बेग, इंजी. अनीस अहमद, संजीव सक्सेना, समर्थ मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, पार्षद गौरव सक्सेना ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पंडित दीपक शर्मा, राजेश मौर्या, दिनेश यादव, समयुन खान, राम प्रकाश यादव, मो. वसीम, हरिओम प्रजापति, मो. आरिफ कुरैशी, शेर सिंह गंगवार, सनी मिर्जा, मो. शाकिर, अनुज गंगवार, नाजिम कुरैशी, अविनाश मिश्रा, सरताज गजल अंसारी, हरिया रहमान, मोहसिन खान, सुनील सागर आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *