डॉ. अखिलेश उपाध्याय व डॉ संजीव शर्मा को मिला ‘उड़ान राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान’
अद्वितीय प्रशासनिक, शैक्षिक सेवाओं, लेखन व नवाचारों के लिए उड़ान शैक्षिक, सामाजिक सेवा समिति बरेली ने किया सम्मानित
बरेली। उड़ान शैक्षिक, सामाजिक सेवा समिति बरेली द्वारा स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहजहांपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य, प्रो. सोती शिवेंद्र चंद्र को उड़ान गुरु शिरोमणि अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। डॉ. सोती की अद्वितीय प्रशासनिक, शैक्षिक सेवाओं, लेखन व नवाचारों हेतु उड़ान शैक्षिक, सामाजिक सेवा समिति बरेली ने उनको सम्मानित किया। डॉ. सोती शिवेंद्र चंद्र एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षा विभाग के डीन, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में ओएसडी, इंस्टिट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन तथा डीएवी कॉलेज खरखोदा के निदेशक रह चुके हैं और 50 से अधिक पुस्तकों और 250 से अधिक शोधपत्रों के लेखक हैं और 52 से अधिक शोधार्थियों को पी-एच. डी में निर्देशन दे चुके हैं। इसके अलावा डॉ. अखिलेश उपाध्याय व डॉ संजीव शर्मा को उड़ान राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2025 से नवाजा गया है। डॉ. अखिलेश उपाध्याय और डॉ. संजीव शर्मा भी अनेक पुस्तकों एवं शोधपत्रों के लेखक हैं और वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। यह कार्यक्रम डॉ. सोती शिवेंद्र चंद्र के जन्म दिवस के मौके पर उनके निवास डी ब्लॉक, शास्त्रीनगर मेरठ में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. श्वेता शर्मा, शुभ्रा शर्मा, डॉ. अमित शर्मा, वात्सल्या, वैष्णव शर्मा, प्रखर, शिखर उपाध्याय, सुधा उपाध्याय, वैष्णवी एवं प्रज्ञन्य शर्मा मौजूद रहे। उड़ान शैक्षिक सामाजिक सेवा समिति की उपाध्यक्ष प्रो. आदर्श कुमारी शर्मा, शुभ्रा शर्मा, डॉ. धनपाल शर्मा (एडवोकेट), प्रो. (डॉ.) अजय शर्मा, तृप्ति उपाध्याय, प्रीति, जयपाल शर्मा और हेमेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।
