मेरठ की चुनावी रैली में सपा व रालोद ने किया गठबंधन का ऐलान

*जयंत बोले- किसानों के मामले में बीजेपी को दाढ़ी मुंडवानी पड़ी, नाक भी कटवानी पड़ी

मेरठ – समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन की पहली चुनावी रैली आज क्रांति की धरती मेरठ के दबथुवा से औपचारिक शुभारंभ हो गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह हेलीकॉप्टर से एक साथ दबथुवा पहुंचे।
जनसभा को संबाेधित करते हुए चौधरी जयंतसिंह ने कहा कि सरकार बनेगी तो सबसे पहले मेरठ में किसानों के लिए एक स्मारक हम बनाएंगे।  जिससे शहीद किसानों की कुर्बानी याद रखी जाए,चौधरी जयंतसिंह ने कहा कि योगी औरंगजेब पर बात शुरू करते हैं ,और अंत में पलायन पर आ जाते हैं, पेपर दिला नहीं पाते, मजबूर होकर नौजवान दूसरे प्रदेश जाकर नौकरी ढूंढते हैं। योगी जी को ये पलायन नहीं दिखता, बाबा जी को गु्स्सा भी बहुत आता है, कभी मु्स्कराते नहीं हैं, 2022 में बाबा जी को इतना फ्री कर देंगे कि गोरखपुर में बछड़ों के साथ जाकर खेलेंगे।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पश्चिमी यूपी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि आज अखिलेश यादव और चौधरी जयंतसिंह जो संदेश देंगे उसे गांव गांव तक पहुंचाना और भाजपा की सरकार को हटाना। साल 2022 में गठबंधन की सरकार बनवाना।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से किसानों, नौजवानों, माताओं-बहनों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपनी बात शुरू की।उन्होंने कहा कि मेरठ की क्रांतिकारी धरती ने चौधरी चरण सिंह जैसे लोगों को जन्म दिया, जिन्होंने किसानों और जनता के हित में काम किया। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को याद करते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने इस क्रांतिकारी धरती के किसानों को जगाया।
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा पहली बार है, जब मैं इतना बड़ा जनसैलाब देख रहा हूं। यह जनसैलाब बता रहा है कि इस बार भाजपा का सूरज डूबेगा, यह जनसैलाब बता रहा है कि ये जनता भाजपा को हमेशा के लिए पश्चिम से खदेड़ देगी।
अखिलेश यादव ने मंच से जनता का अभिवादन किया और सभी पार्टी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मंच पर नेता हैं और बड़ी संख्या में दोनों दलों के नेता व कार्यकर्ता दिख रहे हैं।
मेरठ से सपा जिलाध्यक्ष अतुल प्रधान ने मंच से कहा कि ये खचाखच भरा मैदान, दूर तक दिख रही जनता, अपने प्रदेश अध्यक्ष का तहे दिल से स्वागत और सतकार करता हूं। उन्होंने कहा कि  सपा नेता ने कहा कि बाबा जी को गुस्सा बहुत आता है। 2022 में बाबा जी को इनता फ्री कर दो कि गोरखपुर में बछड़ों के साथ खेलें। उन्होंने कहा कि हम और अखिलेश जी साथ चल रहे हैं। गठबंधन का ऐलान इसी मंच से होगा। मेरठ के चौधरी चरण सिंह की इस कर्मभूमि में हम शहीद किसानों का एक स्मारक हम बनाएंगे कि देश का किसान उनकी कुर्बानी को याद रखे।
मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और डॉ. भीमराव आंबेडकर, चौधरी अजित सिंह और चौधरी चरण सिंह की तस्वीर भेंट की। दोनों नेताओं ने इसके बाद हाथ उठाकर रैली स्थल पर मौजूद जनता का अभिवादन किया।

जयंत चौधरी और अखिलेश यादव का हेलिकॉप्टर 1 बजकर 19 मिनट पर दबथुवा पहुंचा। यहां से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद दोनों नेता रैली स्थल के लिए रवाना हो गए। ऐसा पहली बार है जब दोनों नेता एक साथ मंच किसी रैली के लिए पहुंचे हैं और एक साथ मंच साझा किया है,
रैली में मंच संचालन रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड ने किया जबकि सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह कर रहे हैं।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *