मुज़फ़्फ़रनगर के विकास पुरुष पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

मुज़फ़्फ़रनगर–समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता के रूप में शुमार पूर्व मंत्री स्व:चितरंजन स्वरूप की पांचवी पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे सपा नेताओं, कार्यकर्ताओ ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने उनको मुजफ्फरनगर की विकास की गाथा का अग्रणी नायक बताते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर की जनता के दिल मे उन्होंने अपनी सादगी व सहजता की आदत से अलग ही मुकाम बनाया था, समाजवादी पार्टी व मुजफ्फरनगर की जनता उनको कभी नही भूल सकती। सपा नेता राकेश शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा नेता बोबी त्यागी ने स्व:चितरंजन स्वरूप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि नगर को विकास के पथ पर केवल चित्तरंजन स्वरूप जी ने पहुंचाकर विकास का रिकार्ड कायम किया, उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा नेता शौकत अंसारी ने नगर के प्रत्येक क्षेत्र को आधुनिक विकास से जोड़ने,नगर में प्रत्येक क्षेत्र को पूर्ण विधुतीकरण व अन्य विकास योजनाओं से जोड़ने का पूरा श्रेय स्व:पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप को देते हुए कहा कि उनको विकास पुरुष के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, जयवीर सिंह बेनीवाल, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अलवी, सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, शमशाद अहमद, जनार्दन विश्वकर्मा,अरविंद गोयल, सलमान त्यागी, वीरेंद्र तेजियांन, आशुतोश गुप्ता, शिव कुमार खटीक, बृजेश कुमार, टीटूपाल, हाजी लियाक़त अंसारी,नईम अंसारी,सलमान अंसारी,कलीम अंसारी, हाजी शराफत, ताजीम, इकबाल अहमद,जावेद त्यागी, शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।।

-सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *