कटिहार/बिहार- वैसे तो इस महामारी में सभी लोग अपना हाथ बढ़ा रहें है पर मुस्कान फाउंडेशन अपने प्रकार से मदद का हाथ बढ़ा रहा है | मुस्कान फाउंडेशन के निदेशक काशी प्रसाद गुप्ता का मानना है की इस महामारी में किसी भी व्यक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाए बिना आप मदद कर सको तो करो वरना उनको सरकारी मदद का रास्ता बता दो जिससे उसकी मदद हो सके | साधारणतया: ये देखा जाता है की लोग मदद कम उस दान के प्राप्तकर्ता के साथ फोटोग्राफी पर ज्यादा ध्यान दे रहा होता है, जो की सही नहीं है क्योंकि ये एक प्रकार का विपदा है और इस घडी में कोई भी जरूरतमंद हो सकता है तथा उनको किसी से माँगने में संकोच भी होता है | एक हद तक रिकार्ड के लिए फोटोग्राफी जरुरी है पर किसी के सम्मान के लिए यह बहुत जरुरी हो जाता है की आप कुछ रिकार्ड ना बनायें | हालाँकि अभी तक सिर्फ 219 लोगो को ही मदद कर पाए है और इसकी शुरुआत लॉकडाउन के घोषणा के बाद वो भी सिर्फ उन्ही लोगो को जो अत्यंत जरुरतमंद है और इसकी सुचना हमें मिलती है | आज हमारी संस्था ने सिर्फ 15 नये जरूरतमन्द परिवारों को लगभग 1 महीने क सूखा राशन जैसे कि 5 kg चावल, 10 kg आटा, 1kg दाल, 1 kg तेल, 2 साबुन, 2 विम बार, 1 kg डिटर्जेंट पावडर, 1kg नमक, मसाला, बिस्किट आदि पहुँचाया | हम सभी समाजसेवियों से आग्रह करते है की वो भी इस विपदा के समय फोटोग्राफी ना करें और सच्चे मन से जरूरतमंद की सेवा करने की कोशिश करें | सामाजिक दुरी का पालन करें और मास्क अवश्य पहने जब भी बाहर निकलें |
अजय कुमार प्रसाद, कटिहार