बरेली। गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को सिर्फ वोट के लिए ही सियासी पार्टियां इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस की मैराथन पर चुटकी लेते हुए बोले राहुल तो यहां से भागकर केरल चले गए। असदुद्दीन ओवैसी बोले मुस्लिम वोट का खजाना किसी का नही है। 70 साल मे वोट लेने के बाद भी मुस्लिमों की ओर किसी ने नही देखा। ओवैसी बोले तुम्हें नेता बनाने आया हूं। प्रदेश मे मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी खराब है। सपा मुसलमानों के लिए मुशायरा करा रही है। भाजपा को मुस्लिम वोटों की जरूरत नहीं। भाजपा मुस्लिमों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने पार्टियों के गठबंधन पर भी निशाना साधा। सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस को एक ही बताया। उन्होंने कहा कि बंद कमरे में बैठकर तय कर ले कौन कितना बड़ा हिंदूवादी है। बरेली मे लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज बनाए जाने की कोई सियासी दल चिंता नहीं कर रहा। सभी को वोट की पड़ी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। विकास के नाम पर काशी का नाम ले रहे है योगी मोदी। उन्होंने कहा मुसलमानों के साथ फरेब किया जा रहा है। सियासतदार झूठ बोल रहे है। बाबा साहब के संविधान को अहम बताते हुए कहा कि हम संविधान के अनुसार ही अपना हक मांग रहे है। मुसलमानों की बात करने पर महात्मा गांधी को गोडसे ने मारा था। बोले बीजेपी खोलकर हिंदुत्व की राजनीति कर रही है। प्रदेश के चुनाव को सियासी दलों ने बना दिया किंडर गार्डन का ड्रामा। ओवैसी ने मुल्क और कौम को बचाने के लिए मुसलमानों को उठने का संदेश दिया।।
बरेली से कपिल यादव