शीशगढ़, बरेली। शुक्रवार को मानपुर-मदनापुर लिंक रोड पर परेवा गांव के पास स्थित एक मुर्गी फार्म मे संदिग्ध परिस्थिति मे आग लग गई। इससे 21 सौ मुर्गे जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बहेड़ी अग्निश्मन केंद्र से एक गाड़ी मंगाई। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुर्गी फार्म के पार्टनर जलीस निवासी परेवा ने बताया कि पड़ोसी खेत मालिक ने जोताई करने के बाद खेत में गिरे यूकेलिपटिस के पत्तों को इकट्ठा कर दोपहर मे आग लगा दी। इसी दौरान एक चिंगारी गिरने से उनके फार्म में आग लग गई। इससे 21 सौ मुर्गे जल गए। पुलिस व दमकल कर्मी लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद 400 चूजों को बचाने मे कामयाब हुए। जलीस ने बताया जब फार्म मे आग लगी तो वह दूसरे पार्टनर आसिफ फार्म के पास झोपड़ी मे खाना खा रहे थे। इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह ने जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
