मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया महिला हेल्प डेस्क का ऑनलाइन शुभारंभ

बरेली। महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान शुरू किया है। इसी के तहत प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। इसी के तहत बरेली के 29 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के कोतवाली थाने में बनी महिला हेल्पडेस्क का ऑनलाइन शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने मिशन शक्ति अभियान में पुलिस की ओर से किए गए किए गए कार्यों की सराहना की। साथ ही निर्देश दिया कि थाने पर आने वाली प्रत्येक महिला की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो महिला हेल्पलाइन नंबर हैं, उन नंबरों पर जरूरतमंद ही काॅल करें, अनावश्यक काॅल करने से बचें। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा से संबंधित सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार किया जाए ताकि आम जन मानस तक महिला कल्याण और उनके सशक्तिकरण की जानकारी हो सके। महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के अवसर पर कोतवाली में नगर विधायक अरुण कुमार, मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, एडीजी पुलिस अविनाश चंद्र, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी नितीश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं महिला स्वयं सेवी संगठनों की प्रतिनिधि मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *