बिहार: मोतीहारी जिले के पकड़ीदयाल निवासी, सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, प्रेमचंद्र कुशवाहा की गोली मार कर हत्या किये जाने की घटना को, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अत्यंत दुखद जताने के साथ ही, मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा है। कि आखिर रालोसपा के और कितने साथियों की बलि चाहिए। घटना से आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम।
बता दें कि पकड़ीदयाल निवासी व रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रेमचंद्र कुशवाहा को चोरमा ढांगड़ टोली के पास कल की रात पौने नौ बजे गोली मार दी गयी है। प्रेमचंद्र कुशवाहा के पेट में गोली लगने पर उन्हें गंभीरावस्था में मोतिहारी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। रिपोर्ट: नसीम रब्बानी, पटना- बिहार
मुख्यमंत्री बताएं कि रालोसपा के कितने कार्यकर्ताओं की बलि चाहिए: कुशवाहा
