मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। लखनऊ मे आयोजित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के आधार पर पिछले साल 15 अगस्त को एसएसपी अनुराग आर्य को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक देने की घोषणा की गई थी। नौकरी के दौरान सराहनीय सेवाओं, कठोर परिश्रम एवं विशेष योगदान के लिए मुख्यमंत्री की ओर से यह मेडल प्रदान किया जाता है। एसएसपी अनुराग आर्य को यह मेडल लखनऊ में आयोजित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किया। इस दौरान डीजीपी राजीव कृष्ण के अलावा बरेली से एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय साहनी समेत प्रदेश के सभी जिलों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी को यह सम्मान 26 सितंबर को शहर में हुए बवाल में खुद सड़क पर उतरकर उपदव्रियों पर कार्रवाई कर शहर को आग मे जलने से बचाने और उपद्रवियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी पर दिया गया है। इसके अलावा जिले की पुलिस की लिए पहली बने साइको किलर को गिरफ्तार करके खुलासा करने के बाद उसे जेल भेजा था। जिले में अपराधियों पर शिकंजा एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व कसता गया। माफिया, हिस्ट्रीशीटर और अराजक तत्त्व या तो जेल पहुंचे या जिले से बाहर होने को मजबूर हुए। आम जनता ने राहत की सांस ली और पुलिस पर भरोसा फिर से कायम हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *