मुकदमे के दबाव मे जेल का खौफ दिखाकर रोकने की कोशिश- मौलाना तौकीर

बरेली। मुरादाबाद के नागफनी थाने मे भड़काऊ बयानबाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सोमवार को अपने आवास पर मीडिया को संबोधित कर कहा है कि कातिलों पर कार्रवाई नही हो रही। अगर हम उनके विरोध मे निकल रहे है तो हमारे ऊपर मुकदमा लिखा जा रहा है। कहा कि हिंदुओं और देश को नुकसान पहुंचाने का काम हिंदूवादी संगठन कर रहे हैं। ऐसी संगठनें देश का बंटवारा चाहती है। हमें राष्ट्रपति से मुलाकात करने से रोकने की कोशिश की गई। सरकार, मुकदमे के दबाव और जेल का खौफ दिखाकर रोकने की कोशिश कर रही है। मेरे बयान में कुछ गलत है तो मुझे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। हल्की धाराओं में मुकदमा लिखकर मेरा अपमान किया। कार्रवाई ही करनी थी तो मेरे ऊपर देशद्रोह का मुकदमा या यूएपीए लगाते। आपको बता दें कि मौलाना पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। IPC की धारा 153A, 295A, 505(2) मे मौलाना पर केस हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी जांच के दायरे मे है। प्रधानमंत्री के बारे में भी अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *