मीरगंज के राम नरायन गुप्ता को रक्तवीर सम्मान, किया स्वागत

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नरायन गुप्ता को दिल्ली मे रक्तवीर सम्मान से नवाजा गया। बुधवार को वह मीरगंज लौटे तो व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के स्थापना दिवस पर पिछले दिनों देश भर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया था। इनमें संगठन ने 50 बार से अधिक बार रक्तदान कर चुके मीरगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता को रक्तवीर सम्मान से नवाजा गया। आयोजन 19 अगस्त को दिल्ली के होटल अशोका में हुआ। समारोह में लद्दाख के उप राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की मौजूदगी में रामनरायन गुप्ता को रक्तवीर सम्मान दिया। बुधवार को मीरगंज पहुंचने पर हरिओम गुप्ता, पंकज गुप्ता, चरनजीत सिंह टोनी, अरविंद गंगवार, अजीत गुप्ता, संजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, कैलाश गंगवार, केतन गुप्ता, प्रिंसी चौहान, राजीव गुप्ता, सुदेश पाल सिंह, संतोष पुरी, हर्षपुरी गोस्वामी, जीशान अंसारी, नसीम अंसारी आदि ने उनका स्वागत किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *