राजस्थान/बाड़मेर- सीमावर्ती ग्राम पंचायत गूमाने का तला के राजस्व गांव जान सिंह की ढाणी में करीबन पांच लाख से निर्मित मीठे पानी की ट्यूबवेल का लोकार्पण विधायक आदूराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य रूप सिंह राठौड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, मीठराऊ के सरपंच प्रतिनिधि जैसाराम, देदूसर के सरपंच प्रतिनिधि छूगसिंह, कोनरा के पूर्व सरपंच नरसिगाराम, गूमाने कि तला पूर्व सरपंच गेमराराम, पूर्व सरपंच जानसिह, भाजपा नेता पाचाराम सूथार, उत्तम दान चारण के सानिध्य में सोमवार को लोकार्पण किया गया।
ग्राम पंचायत गूमाने का तला के राजस्व गांव जान सिंह की ढाणी में करीबन ढ़ाई सौ लोगों की आबादी है।यहां के लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ अपने मवेशियों के पानी मिलने के लिए लंबे अरसे से समस्या थी। लोगों की मांग के अनुसार इस क्षेत्र पर मीठे पानी की ओपन वेल होने से लोगों के चेहरों पर खूशी छाई।
इस अवसर पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने डबल इंजन की सरकार क्षेत्र में विशेषण के लोगों के लिए बहुत कल्याणकारी योजनाएं लागू की है तथा आगामी बजट में भी इस क्षेत्र में विशेष कर पानी तथा सड़कों के साथ साथ विभिन्न सरकारी स्कूलों तथा अन्य विभागों में खाली पद भरने की भरपूर कोशिश की जाएगी।
जिला परिषद सदस्य रूप सिंह राठौड़ ने उपस्थित लोगोंको सरकार द्वारा चलाई जारी विभिन्न योजनाएं की जानकारी दी। उपस्थित लोगों को पुराने यादों को ताजा करते हुए कहा कि इस गांव में 1990 में भयंकर बाढ़ आई थी तब भी यहा के स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई।लोगों को नशा पता दूर रहने की बात कहीं।कार्यक्रम का संचालन मूकनदान ने किया।
– राजस्थान से राजूचारण
