बरेली। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पांच दिन पहले आखिर प्रशासन की नींद टूट ही गई। जिले मे लंबे समय से मानकों के खिलाफ चल रहे मीट पलांट मारिया फ्रोजेन के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की गई है। जहां प्रशासन के आदेश पर नगर निगम ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। इससे पहले भाजपा के महापौर और अन्य भाजपा नेताओं ने शासन में शिकायत की थी। जिसमे कहा गया था कि मीट प्लांट अवैध तरह से कर रहा है। फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रदूषण क्षेत्राधिकारी रोहित सिंह और एसीएम वन तृप्ति गुप्ता ने फैक्ट्री को सीज करने की कार्यवाही की है। इस एक्शन से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार अन्य अवैध मीट फैक्ट्री के खिलाफ आगे भी बड़ी कार्यवाही कर सकती है। प्रदूषण वोर्ड ने एक बड़ी कार्यवाही करते हए हाजी शकील कुरैशी की मारिया फ्रोजन मीट फैक्ट्री को सीज कर दिया। अनियमितताओं के चलते यह बड़ी कार्यवाही की गई है। प्रशासन के आदेश आने के बाद यह बड़ी कार्यवाही की गई है जो जिले मे चर्चा बनी हुई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिंह ने मीट मारिया फ्रोजन फैक्ट्री को सीज करने का आदेश जारी किया था। अनियमितताओं के चलते फैक्ट्री पर बड़ी कार्यवाही की गई है। हाजी शकील कुरैशी की ये फैक्ट्री है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर मे स्थित है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मे यह कार्यवाही की गई है। सीज पॉल्यूशन क्षेत्र अधिकारी रोहित सिंह और एसीएम ने फैक्ट्री मे पहुंचकर यह बड़ी कार्यवाही करते हुए बताया कि अध्यक्ष के आदेश के बाद यह कार्यवाही की गई है। अपेड़ा मे छह सौ एनीमल और उत्तर प्रदेश प्रदूषण वोर्ड से तीन सौ स्लाटिंग का लाइसेंस था। जिस कारण सीलिंग की कार्यवाही की गई है।।
बरेली से कपिल यादव