मिशन शक्ति अभियान : राजकीय इंटर कालेज में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बरेली। राजकीय इंटर कालेज बरेली में मिशन शक्ति अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नितीश कुमार जिलाधिकारी, चन्द्रमोहन गर्ग मुख्य विकास अधिकारी एवं राम मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात मुख्य अतिथि रहे जबकि नीता अहिरवार उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली, विनय कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवेश राय खण्ड शिक्षा अधिकारी, चन्द्रभान यादव जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, मुकेश कुमार जिला व्यायाम शिक्षक, कंचन कन्नौजिया स्काउट जिला कैप्टन गाइड, बरेली मौजूद रहे।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन उपरान्त नीता अहिरवार उपनिदेशक महिला कल्याण/जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बलपूर्वक भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विषय में जानकारी, पॉक्सो, अनाथ, परित्यक्त, लाबारिश, बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हिंसा/अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं 181-महिला हेल्प लाइन नम्बर, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुये बताया गया कि छात्राऐं अपनी झिझक को समाप्त करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं जिससे वह जनपद/प्रदेश स्तर पर अपना नाम रोशन करने के साथ ही समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकती हैं।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गुरूवार 18 फरवरी 2021 से जनपद एवं ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताऐं आयोजित की गयी हैं। ये समस्त प्रतियोगिताऐं 08 मार्च 2021 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस) तक आयोजित की जायेगीं जिससे जनपद में ब्लाक एवं ग्रामीण स्तर की छात्राओं को अपनी रूची के अनुसार खेल की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का प्लेटफार्म प्राप्त होगा जिससे वह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर पाऐंगी। अपनी रूची के अनुसार खेल-कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें जिससे वह खेल के साथ ही अपने स्वास्थ्य एवं मन को भी मजबूत कर सकेगीं स्वस्थ मन के साथ वह अपने भविष्य में अपने लिये उचित निर्णय ले सकेगीं साथ ही अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकेगीं। खेल-कूद प्रतियोगिताओं में लम्बी कूद, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, रस्सा कसी, योगा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता करायी गयी जिसमें छात्रा निशां (दमखोदा) ने प्रथम, शीतल (भुता) ने द्वितीय व कुसुमलता (क्यारा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में छात्रा मंतसा (दमखोदा) ने प्रथम, अंजली सिंह (नगर क्षेत्र बरेली) ने द्वितीय व मंतसा (भूता) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में दमखोदा ब्लाक की टीम ने प्रथम व क्यारा ब्लाक की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद प्रतियोगिता में छात्रा प्रतिक्षा (भुता) ने प्रथम, सुमन (रामनगर) ने द्वितीय तथा बुसर फातिमा (नवाबगंज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगा का में छात्रा काजल (बिथरी) ने प्रथम, गायत्री (मझगंवा) ने द्वितीय तथा ववली (भदपुरा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा-कसी की प्रतियोगिता में आलमपुर जाफराबाद की टीम जीती। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मूमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रा आफरीन कक्षा-8 (क्यारा) ने नारी सशक्तिकरण, दिव्या कक्षा-8 (बिथरी चैनपुर) ने सड़क सुरक्षा, चांदनी (रजऊ क्यारा) ने मॉं पर कविताऐं एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *