Breaking News

मासूम बहनों से दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ मे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में एक युवक ने रविवार को घर में घुसकर दो मासूम बहनों के साथ अश्लील हरकतें की। बड़ी बहन से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पीड़ित बच्चियों की मां ने इज्जतनगर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके अनुसार इज्जतनगर के शिकारपुर चौधरी निवासी मुनव्वर उनके पति के साथ कारपेंटर का काम करता है। इस वजह से घर आता जाता रहता है। रविवार को पति काम करने गए थे। वह भी दूसरे लोगों के घरों मे काम करती है इसलिए वह भी घर से बाहर थी। घर मे उसकी आठ और पांच साल की दो बेटियां ही थी। उसी वक्त मुनव्वर उनके घर आया और बेटियों से पीने को पानी मांगा। बड़ी बेटी ने उसे पानी दिया। तब मुनव्वर ने उनकी दोनों बेटियों के साथ अश्लील हरकतें की। बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाया तो वह घर पहुंची तब आरोपी फरार हो गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई। रविवार की रात बड़ा बाईपास पर ब्लू डायमंड होटल के पीछे उसे देखकर पुलिस ने टोका तो आरोपी ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई आरोपी मुनव्वर के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर जेल भेज दिया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस व दो खोखे बरामद हुए। पुलिस ने मुनव्वर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले की एक और रिपोर्ट दर्ज की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *