मामूली विवाद मे दबंगो ने युवक को पीटा, पुलिस से की शिकायत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर मे मामूली बात को लेकर दबंग सगे भाइयों ने  दुकान पर समान लेने जा रहे युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक की विधवा मां की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर निवासी देवेंद्र शुक्रवार की दोपहर के बाद गांव की ही दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही अजय और उसका भाई खड़े थे। उन्होंने देवेंद्र को रोककर कुछ कहा। जिसका देवेन्द्र ने विरोध किया। दबंग दोनों भाइयों ने मामूली बात को लेकर देवेंद्र को लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जब बह वेसुध हो गया तब दोनों भाई भाग गए। उसकी विधवा मां किसी तरह से थाने ले आई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दोनो के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करके घायल युवक को मेडिकल को भेजा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *