मां का कर्ज कोई नहीं चुका सकता है- धर्मपाल सिंह

आंवला, बरेली। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने रविवार सुबह बैठक में कस्बे के व्यापारियों के साथ मातृ दिवस मनाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा मां का कर्ज कोई नहीं चुका सकता है। मां बच्चे की हर गलती को माफ करके उसको आशीर्वाद ही देती है। ताकि उसका बच्चा सदैव प्रसन्न रहे। मां बच्चे को जन्म देने के बाद स्वयं गीले में सोकर बच्चे को सूखे में सुलाने का काम करती है। मंत्री ने कहा भारत पाकिस्तान का युद्ध बंद हो गया है। परंतु प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा विभाजनकारी ताकतों से सावधान रहें। आंवला को लेकर उन्होंने कहा कि सुंदर आंवला की कल्पना साकार हो रही है। इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे। बदायूं के भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता ने कहा आंवला तहसील देश के मानचित्र पर प्रदर्शित है। आंवला में पहले से इफको और तेल डिपो हैं। तीन नए संयंत्र शुरू होने वाले हैं। इस दौरान गोपाल अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, संजीव सक्सेना, रामवीर प्रजापति, प्रभाकर शर्मा, दिनेश मौर्य, आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *