मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से की मारपीट

बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। विवाहिता का आरोप है कि पति ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की तहरीर विवाहिता की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है। थाना भुता क्षेत्र के गांव की गिरजा देवी का विवाह ढाई वर्ष पहले नवाबगंज थानाक्षेत्र के भोलापुर लावाखेड़ा गांव के युवक के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरवाले उससे दहेज में कार की मांग करने लगे। इस पर उसने असमर्थता जतायी तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ माह पूर्व ससुराल वालों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने का प्रयास किया। बुधवार की रात ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *